फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कानपुर के प्रभात मिश्र बने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

कानपुर के प्रभात मिश्र बने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष

Sat, 14 Oct 2017 08:40 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के प्रभात मिश्र बने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष
प्रांतीय चुनाव में पदा‌धिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। श्रम विभाग कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। इसमें कानपुर के कर्मचारी प्रभात मिश्र को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। मथुरा के डीएस दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री चुना गया। अधिवेशन का शुभारंभ उप श्रमायुक्त आगरा वीके सिंह और सहायक श्रमायुक्त मथुरा प्रभात कुमार ने दीप जलाकर किया। इस दौरान संघ ने श्रमायुक्त कानपुर को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन कर्मचारियों की समस्याओं के संदर्भ में दिया गया था। सम्मेलन में उप श्रमायुक्त आगरा ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण कराने का भरोसा दिया। उधर, अधिवेशन के दौरान हुए निर्वाचन में कानपुर से प्रभात मिश्र को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा लखनऊ से उपेंद्र अवस्थी को मंत्री, आगरा के शैलेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष और मथुरा से डीएस दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष ने की। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed