{"_id":"59875ca14f1c1b540f8b465c","slug":"31502043297-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों को फी में यात्रा कराने को शिकोहाबाद डिपो से दौड़ेंगी 75 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों को फी में यात्रा कराने को शिकोहाबाद डिपो से दौड़ेंगी 75 बसें
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रोडवेज बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चालक और परिचालकों को निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशों से भी अवगत करा दिया गया है। बहनों को टिकट देने के बाद भी किराया नहीं लिया जाएगा।
एआरएम राशिद खां ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए शिकोहाबाद डिपो से करीब 75 बसों को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। कुछ दिनों से बसों खस्ताहाल में खड़ी थी। उनको भी दुरुस्त करा दिया गया है। बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा रक्षाबंधन पर सात अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों के लिए परिवहन सेवा फ्री किया गया है। चालक और परिचालकों को निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री के निर्णय के बारे में भी बता दिया गया है। वह बहनों को उनके गंतव्य स्थान का टिकट तो देंगे, लेकिन किराया नहीं लेंगे।
योजना में उन युवतियाें और बालिकाओं को भी शामिल किया गया है, जो महिलाओं के साथ जा रही हैं। वहीं पुरुषों को टिकट देने के साथ ही उनसे गंतव्य स्थान तक का किराया वसूल किया जाएगा। इस दौरान अधिकारी विभिन्न स्थानों पर जांच भी करेंगे। शिकायत मिलने पर चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।