फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रालोद जीएसटी का विरोधी नहीं: जयंत चौधरी

रालोद जीएसटी का विरोधी नहीं: जयंत चौधरी

Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रालोद जीएसटी का विरोधी नहीं: जयंत चौधरी
रालोद नेता जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
राया (मथुरा)। जीएसटी से हमारा कोई विरोध नहीं है, लेकिन जिस तरह से इसे अपनाया जा रहा है, वह उचित नहीं है। इसे लागू करने से पहले जमीन पर तैयारी होनी चाहिए थी। ये कहना है राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सासंद जयंत चौधरी का।
विज्ञापन



जयंत चौधरी शुक्रवार को गांव सूरज में किसान वीरेन्द्र के घर पर परिवारीजनों से मिले और उनको सांत्वना दी। वीरेन्द्र गत दिनों हादसे का शिकार हो गए थे। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जीएसटी के लिए अभी पूरी तरह से तैयारी नहीं है। इसमें चार प्रकार के टैक्स लगेंगे। पेट्रोल-डीजल को बाहर रखा गया है। दूध, चीनी, चाय की पत्ती पर अलग दर तय की गई हैं। छोटा व्यापारी समझ नहीं पा रहा है कि आखिर हर माह कैसे रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि रालोद जीएसटी का विरोध नहीं करता है, लेकिन इसका तरीका सरल होना चाहिए था। गोरक्षा के नाम पर हो रहे हमलों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और सभ्य समाज में ये बर्दाश्त से बाहर है। योगी सरकार के सौ दिन पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगीजी ने तमाम वादे किए थे, लेकिन सहारनपुर में दलित उत्पीड़न हुआ। मुस्लिम समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। किसानों का बुरा हाल है। आत्महत्या कर रहे हैं। कर्ज माफी भी एक तरह से धोखा है। अब कहते हैं कि 31 मार्च, 2016 तक के किसानों का ऋण माफ किया है, उसमें भी तमाम शर्तें हैं। पीड़ित किसान, व्यापारी, मजदूर 11 जुलाई को लखनऊ में अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरगंर, कुंवर नरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट, रविन्द्र नरवार, डा. रवि माहूर, दर्याब सिंह, गिरप्रसाद सोलंकी, रोहित प्रताप, राजू प्रधान, सोहनलाल, शाकिर कुरैशी आदि प्रमुख लोग साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed