{"_id":"594ab4c74f1c1ba12a8b45eb","slug":"31498068167-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग भारत का परंपरागत दर्शनशास्त्र : पासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग भारत का परंपरागत दर्शनशास्त्र : पासी
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
योग भारत का परंपरागत दर्शनशास्त्र : पासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
विश्व योग दिवस के मौके पर श्रीगणेश इंटर कालेज के मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योग क्रियाएं कराई गईं। निरोगी रहने के लिए लोगों ने योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने का संकल्प लिया।
प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि योग भारत का परंपरागत दर्शन शास्त्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व को समझते हुए इसे विश्व पटल तक पहुंचाया। उन्हीं के प्रयासों से आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग किसी जटिल और कृत्रिम अभ्यास का नाम नहीं है। यह उस पद्धति या शैली का नाम है, जो स्वाभाविकतया प्रत्येक मनुष्य की होनी चाहिए।
योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने लोगों को योग के प्राणायाम, ध्यान, सर्वांगासन, हलासन, बज्रासन, सुप्ता बज्रासन, एकपाद ग्रीवासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ रंगजी दुबे, एडीएम राकेश कुमार, पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, रजनीकांत माहेश्वरी, अनिल पुंडीर, कुमकुम वार्ष्णेय, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, संजय कुशवाह, केके सक्सेना बहन सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
योग शिविर में जाने को रहा उत्साह
कासगंज। योग शिविर में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह जल्दी उठकर लोग पैदल, दुपहिया वाहन आदि के माध्यम से योग शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
कासगंज। श्रीगणेश इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए। एएसपी पीएम त्रिपाठी स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले रहे। मार्गों पर यातायात पुलिस को भी तैनात किया गया,ताकि मार्ग पर जाम के हालात न बनें।
दो घंटे तक चला योग कार्यक्रम
कासगंज। योग कार्यक्रम सुबह 6 बजे शुरू हो गया, लेकिन प्रभारी मंत्री कार्यक्रम में निर्धारित समय से 45 मिनट विलंब से पहुंचे। वे लगभग 6:45 पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको बुके भेंट कर स्वागत किया गया। आठ बजे योग कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद प्रभारी मंत्री को अधिकारियों ने स्मृति चिह्न प्रदान किए।
एनसीसी कैडेट्स व विद्यालयों की छात्राएं भी हुई शामिल
कासगंज। योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एनसीसी कैडेट्स, स्काउड-गाइड, छात्राएं, व्यापारिक संगठनों, पतंजलि योग समिति सहित विभन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।