{"_id":"594820174f1c1b614b8b4669","slug":"31497899031-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात को होगा जसराना ब्लाक प्रमुख का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात को होगा जसराना ब्लाक प्रमुख का फैसला
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख पद पर डॉ. रामपाल यादव काबिज रहेंगे या फिर कोई और इसका फैसला अब सात जुलाई को होगा। प्रमुख के खिलाफ सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए सात जुलाई को बैठक करने की तिथि तय की गई है। पीठासीन अधिकारी एसडीएम जसराना को बनाया गया है।
जसराना ब्लाक प्रमुख डॉ. रामपाल यादव के खिलाफ विधायक राम गोपाल उर्फ पप्पू लोधी के नेतृत्व में 39 बीडीसी सदस्यों ने आकृति पत्नी डॉ. संजीव यादव के साथ डीएम नेहा शर्मा के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग करते हुए स्टांप पर हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे। डीएम ने इसे परीक्षण कराने के बाद एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान को पीठासीन अधिकारी बनाने के साथ ही सात जुलाई को बैठक कराने की तिथि तय की है। सुबह 10.30 बजे से बैठक शुरू होगी। कोरम पूरा होने के साथ बैठक में आने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सदस्यों के मतदान के साथ ही मतगणना होगी। मतगणना किए जाने के बाद जो परिणाम आएगा उसको ब्लाक कार्यालय के बाहर चस्पा किया जाएगा। डीएम ने मतदान व्यवस्था के लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय निकाय रवींद्र शर्मा को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से बैठक की कार्रवाई के दौरान ब्लाक के अंदर और बाहर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ताकि किसी प्रकार से विवाद की स्थित न बने।