{"_id":"64ef85924e9793a62f07ad37","slug":"3-vicious-gang-of-vehicle-thieves-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3520-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर किए गिरफ्तार
Wed, 30 Aug 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल पुलिस ने मंगलवार की रात एक सूचना पर सिरसागंज रोड से एक कार की घेराबंदी कर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान 2 साथी भाग गए। निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 4 कार, 3 बाइक बरामद कीं। बुधवार को पुलिस ने लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह को मंगलवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि सिरसागंज रोड रेलवे क्रासिंग के पास एक कार में शातिर वाहन चोर असलहा के साथ मौजूद हैंं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर खड़ी कार की घेराबंदी कर उसमें मौजूद तीन शातिर चोरों असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो साथी चकमा देकर भाग निकले।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोरों ने अपने नाम कामरान अली निवासी मोहल्ला फर्रास नई बस्ती घिरोर, राजा उर्फ इश्तकार निवासी मोहल्ला खेड़ा थाना करहल और अलीम निवासी मेवाती टोला जनपद इटावा बताया। भागे हुए साथियों के नाम शाहिद निवासी शीतल खां पैराडाइज मैरिज होम जनपद फिरोजाबाद सुहेल निवासी मोहल्ला मनिहारन थाना करहल बताया। पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर राजा उर्फ इश्तकार के मकान के पीछे झाडिय़ों से तीन अन्य चोरी की कार, तीन बाइक बरामद कीं।