फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   297 corona infected including female hospital doctor

महिला अस्पताल के डॉक्टर सहित 297 कोरोना संक्रमित

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
297 corona infected including female hospital doctor
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में जिला महिला अस्पताल के एक डॉक्टर और दो स्टाफ सहित 297 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6799 पहुंच गई है। संक्रमण से अब तक 3870 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2805 है।
विज्ञापन

कोरोना की जांच में जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेष डॉ. अभिषेक दुबे और अस्पताल के दो अन्य कर्मचारी संक्रमित पाए गए। डॉक्टर सहित तीन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में 297 संक्रमित और पाए गए। जिनमें से 20 को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को जांच कराने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से गाइड लाइन के पालन को कहा है।
विज्ञापन

----
चौकी इंचार्ज सहित 23 पॉजिटिव
किशनी। मंगलवार को सीएचसी पर 280 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। जिसमें से 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में रामनगर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार,थाने के हेड मुहर्रिर बलवीर सिंह भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बरनाहल में तीन होम आइसोलेट
बरनाहल। क्षेत्र में मंगलवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर जांच करना शुरू कर दिया है।

----
नवोदय भोगांव दो शिक्षक सहित छह संक्रमित
भोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में दो शिक्षकों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed