{"_id":"66598057a0ceafcfb504ebe6","slug":"28-year-old-youth-dies-due-to-electric-current-in-electric-pole-family-members-demanded-compensation-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बिजली के पोल में दौड़ा करंट, 28 वर्षीय युवक की मौत; परिवार वालों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बिजली के पोल में दौड़ा करंट, 28 वर्षीय युवक की मौत; परिवार वालों ने की मुआवजे की मांग
Fri, 31 May 2024 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 May 2024 01:16 PM IST
सार
बिजली के पोल में करंट दौड़ रहा था। युवक ने जैसे ही पोल को पकड़ा तो वो गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना मांट के गांव बकला में बीती रात को करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव वक़ला में बीती देर रात को घर के बाहर लगे हुए बिजली के पोल में करंट आने से 28 वर्षीय कालीचरण पुत्र रमेश चंद की मौत हो गई। जब घर वालों को पता चला तो आनन फ़ानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कार्यवाहक मांट थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही परिवार वालों ने मुआवजे की भी मांग की है।