फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 thousand voters increased,

28 हजार से ज्यादा युवा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Tue, 04 Jan 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
28 thousand voters increased,
कासगंज। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सूची प्रकाशन के लिए दिन भर तैयारियां होती रही। जिला की तीनों विधान सभाओं में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1032230 हो गई है। ये मतदाता चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए निर्वाचन विभाग के द्वारा एक नवंबर को आलेख्य का प्रकाशन किया गया था। उस समय जिला की तीनों विधान सभाओं में 1004409 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल थे। इसके बाद मतदाताओं के नाम को शामिल करने के लिए अभियान चलाया गया। 5 दिसंबर तक मतदाताओं के नाम बढ़ाने घटाने आदि का कार्य किया गया। इस अवधि में जिला की तीनों विधानसभाओं में 27821 मतदाता बढ़ गए हैँ। अब तीनों विधान सभाओं में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1032230 हो गई है।
विज्ञापन

मतदाता बनने को महिलाओं में रहा उत्साह
कासगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाता बनने को महिलाओं में उत्साह देखा गया। जिला में सूूची पुनरीक्षण के दौरान 27821 नए मतदाता तीनों विधान सभा में बढ़े हैं। इनमें महिला मतदाता 15371 बढ़े हैं। जबकि 12448 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। दो अन्य मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभावार मतदाताओं की संख्या
विधान सभा का नाम पुरुष महिला अन्य कुल
कासगंज 193691 169797 9 363497
अमांपुर 166193 143871 19 310083
पटियाली 191346 167282 22 358650
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को तीनों विधान सभाओं की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। - मनोज गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed