फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 couples got married and said they will stay together for life

Agra News: एक-दूजे के हुए 28 जोड़े, बोले- जीवनभर निभाएंगे साथ

Tue, 09 Dec 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
28 couples got married and said they will stay together for life
अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजाग्रति एसोसिएशन की ओर से कालिंदी विहार स्थित कृष्णा गार्डन में सामूहिक
आगरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन ने कृष्णा गार्डन कालिंदी विहार में सोमवार को स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 28 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने घर-गृहस्थी की उपयोगी वस्तुएं उपहार में देकर बेटियों को विदा किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक सोनी, जगदीश सोनी, शकुंतला सोनी, संजय बाबू वर्मा, सुमन वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, राधारानी वर्मा ने गिरिराज महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। जोड़ों को गृहस्थी आरंभ करने के लिए बर्तन, कपड़े, वाशिंग मशीन आदि सामग्री उपहार स्वरूप दी गई है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा, अजय सोनी, नीतू सोनी, सानिध्य सोनी, दीपांजलि सोनी, समाजसेवी तुलसीराम यादव, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन मनोज वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed