{"_id":"64de5bb9b8028cff780ad954","slug":"260-lakh-rupees-were-stolen-from-bjp-mandal-presidents-galla-aadhat-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-3303-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा मंडल अध्यक्ष की गल्ला आढ़त से 2.60 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा मंडल अध्यक्ष की गल्ला आढ़त से 2.60 लाख रुपये उड़ाए
Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा मंडल अध्यक्ष की गल्ला आढ़त से कैश बॉक्स को चोर चोरी कर ले गए। कैश बॉक्स में 2.60 लाख रुपये की नकदी थी। सूचना पर सीओ एवं थाना प्रभारी घटना पर पहुंचे। उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष लालता प्रसाद की मंडी समिति में गल्ला की आढ़त है। बुधवार दोपहर वह किसानों से अनाज का सौदा कर रहे थे, तभी चोरों ने उनकी आढ़त पर रखे कैश बॉक्स को चोरी कर लिया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी सीओ सिटी को दी। सीओ सिटी अजीत कुमार चौहान एवं थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ मौके पर पहुंच गए। मंडी स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।
मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के गल्ला आढ़ती पार्टनर पूरन सिंह वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कैश बॉक्स में लगभग 2.60 रुपये की नकदी थी। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।