फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 thousand cash looted from salesman at gunpoint

Agra News: सेल्समैन से तमंचा के बल पर लूटी 25 हजार की नकदी

Fri, 24 May 2024 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
25 thousand cash looted from salesman at gunpoint
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में ठेका बंद करने के बाद घर जाते समय सेल्समैन से बदमाशों ने तमंचा के बल पर 25 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। किसी तरह से सेल्समैन ने भाग कर जान बचाई और थाने में तहरीर दी। लेकिन घटना के चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कह रहा है।बरनाहल क्षेत्र के गांव गढिया भदोल निवासी प्रभाकांत गांव फूलापुर स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। 19 जून की रात को वह रोजाना की तरह ठेका बंद कर बाइक से घर जा रहा था। आलमपुर देहा पुलिया के पास पीछे से अपाचे पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोकने की कोशिश की। जब बाइक नहीं रोकी तो धक्का मारकर गिरा दिया। उसके गिरते ही एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। जेब में रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। बदमाश उसकी बाइक की चाबी भी निकाल कर ले गए। जिस कारण से वह पीछा भी नहीं कर सका। चंदीकरा पहुंचने के बाद सेल्समैन ने एक राहगीर का मोबाइल लेकर परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अगले दिन थाने में तहरीर दी गई। लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed