फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 Model Prerna Canteens to open in the district.

Agra News: जिले में खुलेंगी 24 मॉडल प्रेरणा कैंटीन

Thu, 09 Jul 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
24 Model Prerna Canteens to open in the district.
आगरा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं को रोजगार के लिए 24 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि इन कैंटीनों को ऐसे स्थानों पर खोलने की योजना है, जहां लोगों की अधिक आवाजाही रहती है। जिला अस्पताल, सभी प्रमुख तहसीलों, एसएन मेडिकल कॉलेज और आईटीआई बल्केश्वर जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में इन 24 मॉडल प्रेरणा कैंटीनों की स्थापना की जाएगी। इससे सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में आने वाले लोगों, तीमारदारों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उचित दर पर स्वच्छ भोजन मिल सकेगा। बताया कि प्रत्येक कैंटीन को शुरू करने के लिए सरकार की ओर से 2 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। कैंटीन का पूरा संचालन महिलाओं के हाथों में होगा, जिसकी जिम्मेदारी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कैंटीन संचालन के लिए 6 सदस्यीय महिला समूह बनेगा, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन होगा। सीएलएफ के सभी पदाधिकारियों को शुरुआत में 30-30 हजार रुपये की अंश पूंजी लगानी होगी। मुनाफे का बंटवारा भी बेहद पारदर्शी रखा गया है। कैंटीन से होने वाली कुल आय में से सीएलएफ को 5 प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा। भविष्य की जरूरतों के लिए 15 प्रतिशत राशि फिर से निवेश के लिए सुरक्षित रखी जाएगी, जबकि शेष 80 प्रतिशत मुनाफे को समूह की सभी पदाधिकारियों के बीच बांट दिया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि जिले में अब तक 9 स्थानों का चयन किया जा चुका है, जिनमें जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज, आईटीआई और 6 तहसीलें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed