फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 government vehicles declared junk in the district, private vehicles not marked

Agra News: जिले में 24 सरकारी वाहन कबाड़ घोषित, निजी वाहनों का चिह्नीकरण नहीं

Wed, 06 Dec 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
24 government vehicles declared junk in the district, private vehicles not marked
कासगंज। पेट्रोल वाहन पंजीकरण के बीस वर्ष पूरे होने और डीजल वाहनों के पंजीकरण के पंद्रह वर्ष पूरे होने पर ये वाहन कबाड़ घोषित किए गए हैं। जिले में परिवहन विभाग के द्वारा अभी तक 28 सरकारी वाहनों को ही कबाड़ घोषित किया है, लेकिन निजी वाहनों ने अभी तक कोई कबाड़ वाहन चिह्नित नहीं किया है। शासन ने निजी वाहनों के चिह्निकरण के संबंध में दिशा निर्देश भी नहीं दिए हैं। कबाड़ वाहनों के निस्तारण के लिए एक स्क्रैप सेंटर खोला जाना प्रस्तावित है, लेकिन इस दिशा में कोई प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।सरकार ने सभी सरकारी विभागों के आयु पूरी कर चुके वाहनों को कबाड़ घोषित करने के स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके कारण जिले में अभी तक सरकारी विभागों के 28 वाहनों की प्रक्रिया पूरी करके कबाड़ घोषित किए गए हैं। इन वाहनों में 24 रोडवेज की बसें हैं। इसके अलावा पुलिस के 3 वाहन व लोक निर्माण विभाग का 1 वाहन है। निजी वाहन स्वामियों के पास भी ऐसे वाहन बड़ी संख्या में हैं। जो अपनी आयु पूरी कर चुके हैं और कबाड़ होने की श्रेणी में हैं, लेकिन ऐसे निजी वाहनों का शासन की गाइडलाइन के अभाव में अभी चिह्नीकरण का काम शुरू नहीं किया गया है। ऐसे कबाड़ श्रेणी के वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं जो प्रदूषण का कारण भी बन रहे हैं। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आयु पूरी कर चुके वाहन वाहन स्वामी नहीं ले जा सकते, लेकिन आस पास के इलाके में ऐसे वाहन लगातार संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed