फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22-Year-Old Man Found Dead Hanging from a Tree in Patiyali, Police Investigate

कासगंज: पेड़ पर लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, सुबह दिल्ली से लौटा था अरबाज; परिवार में कोहराम

Tue, 13 Oct 2026 03:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

कासगंज के पटियाली में 22 वर्षीय अरबाज मंसूरी का शव बूढ़ी गंगा किनारे एक पेड़ पर लटका मिला। वह सोमवार सुबह दिल्ली से घर लौटा था और दोपहर में बाइक से पिता के खेत पर गया था।
 

विज्ञापन
22-Year-Old Man Found Dead Hanging from a Tree in Patiyali, Police Investigate
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली कस्बे में एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला किला खाई निवासी अरबाज मंसूरी (22) पुत्र नवी शेर मंसूरी, जो दिल्ली में टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, सोमवार सुबह ही दिल्ली से घर लौटा था। दोपहर लगभग 2 बजे अरबाज बाइक से ग्राम किशोर नगरा स्थित अपने पिता के खेत पर गया था। पिता नवी शेर उसे खेत पर काम करते छोड़कर घर खाना खाने चले गए। जब वे कुछ देर बाद वापस खेत पर लौटे तो बाइक खड़ी थी, लेकिन अरबाज वहां नहीं था। उन्होंने सोचा कि शायद वह बाइक भूलकर घर चला गया होगा।
विज्ञापन


शाम को जब वे घर पहुंचे और अरबाज के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह तो खेत पर ही गया था। पिता ने बताया कि वह खेत पर नहीं है, केवल बाइक खड़ी है। इसके बाद नवी शेर कुछ लोगों के साथ उसकी तलाश में निकल पड़े। रात लगभग 9 बजे किसी ने सूचना दी कि अरबाज का शव बूढ़ी गंगा किनारे एक पेड़ पर लटका हुआ है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। नगरवासियों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण कराया। रात लगभग 2 बजे पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक घर के कमाऊ पूत की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अरबाज चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed