फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अलीगंज के मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत, चुनाव रद कराने की मांग

अलीगंज के मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत, चुनाव रद कराने की मांग

Tue, 07 May 2019 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज के मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत, चुनाव रद कराने की मांग
एटा। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद भाजपा ने सात केंद्रों पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख जेपीएस राठौर ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। आयोग ने मामले में संज्ञान लेकर प्रशासन को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विगत 29 अप्रैल को अलीगंज में मतदान के दौरान बूथों पर गड़बड़ी किए जाने की मामला सामने आया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति के जेपीएस राठौर ने शिकायत में कहा कि बूथ संख्या 10-10 लगुटिया सहोरी में पीठासीन अधिकारी मतदाता पर्ची पर मतदान करा रहे थे। हालांकि आयोग के निर्देश के तहत मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी था। बूथ नंबर 372 उभई असदनगर में भी पीठासीन अधिकारी पर ऐसा ही आरोप लगा है। वहीं बूथ संख्या 189 मार्केटिंग सोसाइटी अलीगंज कमरा नंबर दो में धीमा मतदान कराने की शिकायत की गई है। बूथ संख्या 265 खेतुपुरा कमरा नंबर एक, 266 खेतुपुरा कमरा नंबर दो, 267 भिड़इया उर्फ मधुवन, 320 देवतरा में भी मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत आयोग से की गई है। आयोग ने मामले में संज्ञान लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की जांच के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अलीगंज एआरओ को जांच कर आख्या देने को कहा है। इस संबंध में अलीगंज एसडीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा जांच सौंपी जाएगी तो संबंधित शिकायत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed