फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 08 Jan 2019 10:23 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से जिले की 85 बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। हड़ताल के पहले ही दिन 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो गया। हड़ताल से बैंक के ग्राहको को काफी दिक्कत हुईं।
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के विलय करने के फैसले एवं बैंक कर्मियों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में 53 राष्ट्रीयकृत और 32 ग्रामीण बैंक शाखाओं के कर्मी शामिल हुए। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण जिले की बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। हड़ताल का असर कारोबार पर भी देखा गया।
विज्ञापन


एसबीआई के ग्राहकों को मिली राहत
कासगंज। बैंक कर्मियों की हड़ताल से भारतीय स्टेट बैंक के कर्मी शामिल नहीं हुए। इससे बैंक की सभी 15 शाखाओं में आम कार्य दिवस की तरह ही कामकाज हुआ। बैंक खुली रहने से ग्राहकों को राहत मिली। उन्होंने अपने कामकाज निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक के कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं। इससे बैंक में कामकाज आम दिनों की तरह ही हुआ।
संजीव कुमार मुख्य शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक
बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 15 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ा है।
महेश प्रकाश लीड बैंक प्रबंधक अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed