फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 नलकूपों के लिए जमीन फाइन, काम शुरू

18 नलकूपों के लिए जमीन फाइन, काम शुरू

Tue, 11 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
18 नलकूपों के लिए जमीन फाइन, काम शुरू

विज्ञापन
एटा। सिंचाई प्रबंधन को बेहतर करने के लिए सरकार ने जिले में 18 नए नलकूपों को लगाने का लक्ष्य विभाग को दिया था। जिनमें से दो जगहों पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है।

जिले में बड़ी संख्या में पुराने नलकूपों में आई तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गए हैं। जिनको सुधारने में सरकार का उतना ही खर्च आ रहा है जितना कि नए नलकूप लगाने में आता है। विभागीय रिपोर्ट एवं लागत को देखते हुए सरकार ने नए नलकूप लगाने का ही प्राविधान किया। जिसके तहत 18 नए नलकूप दिए गए थे, जिनको जनप्रतिनिधियों के सुझाव और मांग के आधार पर लगाना था।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए स्थानों पर जमीनी परीक्षण और भूगर्भ जल परीक्षण के बाद लगाने को हरी झंडी दे दी गई। जिसमें विधानसभा मारहरा के गांव मरथरा अम्बरपुर और विधानसभा सदर के ब्लॉक शीतलपुर स्थिति गांव सोंसा में विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है। दोनों क्षेत्रों के विधायकों ने प्रथम चरण में कार्य प्रारंभ करा दिया है। आपको बता दें कि मरथरा अम्बरपुर गांव विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी का है यहां पर विधायक ने नलकूप लगाने में पूरी जोर लगा दिया तब जाकर कार्य शुरू हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----वर्जन-----
जिले को सरकार की ओर से 18 नलकूप नए लगाने के लिए दिए गए थे। जिनको जनप्रतिनिधियों द्वारा चयनित गांव व स्थानों का परीक्षण कराने के बाद फाइनल कर दिया गया है। प्रथम चरण में गांव मरथरा अम्बरपुर और सोंसा में कार्य प्रारम्भ हो गया है।
लक्ष्मण सिंह, अधिशासी अभियंता, नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed