{"_id":"5b95525f867a557fe4468bc5","slug":"21536512607-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द्र के साथ मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द्र के साथ मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सौहार्द्र के साथ मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- किशनी। थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें कुसमरा, रामनगर, शमशेरगंज, समान, जटपुरा और कस्बाई लोग शामिल हुए। इस दौरान मोहर्रम और गणेश महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। एसडीएम अशोक प्रताप ने कहा कि मुस्लिम भाइयों का मोहर्रम और हिंदू समाज के लोगों का गणेश महोत्सव पर्व प्रतिवर्ष शांति, सौहार्र्द व भाईचारा के साथ संपन्न होते रहे हैं। इस वर्ष भी किसी भी तरह का विघ्न नहीं होने दिया जाएगा। आपसी भाईचारा के साथ त्योहार संपन्न होंगे।
मोहर्रम को लेकर ईओ को विशेष साफ सफाई की व्यवस्था करने की बात कही। युवा भाजपा नेता भरत गुप्ता ने कहा कि 13 सितंबर से माइनर पुलिया पर परंपरागत गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसका समापन 23 सितंबर को होगा। एसडीएम ने कहा कि परंपरागत आयोजन के अलावा अन्य कोई भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी, भाजपा नेता सूर्यप्रताप सिंह, आलोक अग्निहोत्री, सपा सांसद प्रतिनिध डैनी यादव, मोहम्मद सत्तार, विनोद गुप्ता, सतीश कुमार, धुन्ना चौहान, लियाकत अली, पीयूष गुप्ता, इशरार, अकरम, शहनवाज, राजा दुबे आदि मौजूद रहे।