फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   फाइलों में दफन हो गए वसूली के आदेश

फाइलों में दफन हो गए वसूली के आदेश

Sat, 28 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फाइलों में दफन हो गए वसूली के आदेश
फाइल - फोटो : Getty
एटा। ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की लगातार पोल खुल रही है, लेकिन कार्रवाइयां हर बार फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। हाल ही में जिले की 30 ग्राम पंचायतों के ऑडिट में सामने आए खेल के बाद भी कार्रवाई सुस्त है। ग्राम पंचायतों के अभिलेखों को लेकर प्रशासन महज नोटिस जारी कर शांत बैठ गया है। ऐसे में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल सरकार के आदेश पर जिले की 243 ग्राम पंचायतों का ऑडिट कराया गया था। जिसमें लेखा परीक्षा विभाग ने 30 ग्राम पंचायतों में अभिलेख नहीं होने के चलते करोड़ों रुपये का खेल होने की पुष्टि की थी। विभाग ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए वसूली कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था। मामले में सचिवों और नोटिस तामील भी करा दिए गए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिल सका है। आलम यह है कि इन ग्राम पंचायतों में पिछले वर्ष में हुए लेन-देन और विकास कार्यों में अभिलेख ही मौजूद नहीं है। मगर फिर भी जिला प्रशासन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को नोटिस देकर चुप्पी साधे बैठा है। इससे साफ है कि प्रशासनिक चुप्पी से ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को सह दी जा रही है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में पकड़ी गई थीं कमियां
खिरिया नगर शाह, नखतपुरा, अहरई विचनपुर, ढिवैया अखत्यापुर, बिथरा, शेखपुरा, बारथर, जमों, राई, असदपुर, वीरी कलां, नारहुली, नारऊ वीर नगर, महकी खुर्द, हिनौना, नगला श्याम, दरमतपुर, पिलुआ, हिम्मतनगर बझेरा, अमृतपुर, जिन्हैरा, फतेहपुर सनौठ, उम्मेदपुर रिजोर, चिलासनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
ग्राम प्रधान और सचिवों से अभिलेख मांगे गए हैं। अगर अभिलेख नहीं आते हैं, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उग्रसेन पांडेय, सीडीओ, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed