{"_id":"5b2273894f1c1b254d8b65a4","slug":"21528984457-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल माफिया का भाई भगोड़ा घोषित, 20 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल माफिया का भाई भगोड़ा घोषित, 20 हजार का इनाम
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तेल माफिया मनोज गोयल का भाई रोहित गोयल भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रोहित गोयल पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सवा साल से तेल चोरी में फरार चल रहा रोहित गोयल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
तेल चोर रोहित गोयल के घर पर पुलिस एक माह पहले कुर्की नोटिस भी चस्पा कर चुकी है। आदेश मिलते ही जल्द रोहित गोयल के यहां कुर्की होगी। थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम् में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा 18 फरवरी-2017 को हुआ था।
पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल समेत सात को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। तभी से तेल माफिया का भाई रोहित गोयल फरार चल रहा है। पुलिस ने कई बार तेल चोर को पकड़ने को दबिश दीं, पर केवल नाकामी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
13 मई को फरह पुलिस ने आगरा के पुष्पाजंलि में पहुंचकर तेल चोर रोहित गोयल के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। बावजूद तेल चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तेल चोर रोहित गोयल को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।