{"_id":"5aeb52b04f1c1b9b098b7e2a","slug":"21525371568-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरों के खिलाफ शुरू होगा मॉस रेड अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरों के खिलाफ शुरू होगा मॉस रेड अभियान
Updated Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग मॉस रेड अभियान चलाएगा। अभियान उन क्षेत्रों में चलेगा जहां सर्वाधिक लाइन लॉस हो रहा है। उप्र पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को चेकिंग अभियान के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
योगी सरकार जिला मुख्यालय, शहरी और तहसील स्तर पर रोस्टर के मुताबिक विद्युत सप्लाई दे रही है, लेकिन विद्युत आपूर्ति की सापेक्ष राजस्व नहीं मिल रहा। ऐसे में बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि बिजली चोरी रोकने के लिए उप्र पावर कारपोरेशन फीडर वाइज एनर्जी ऑडिट की व्यवस्था की है। हर 11केवी फीडर का हर माह एनर्जी ऑडिट हो रहा है। एनर्जी ऑडिट के आधार पर सर्वाधिक लाइन लॉस वाले सबस्टेशनों को चिह्नित किया गया है। सर्वाधिक लाइन लॉस वाले सबस्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मॉस रेड अभियान चलाकर सख्ती से बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए हैं।
अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सक्सेना ने कहा सर्वाधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर विद्युत चोरी रोकने के लिए मॉस रेड योजना बनाई है। आठ मई तक शहर के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले सबस्टेशन एरिया में अभियान चलाकर बिजली चोरों की धरपकड़ की जाएगी। विद्युत चोरी करते मिलने पर कनेक्शन काटने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।