फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफसरों ने स्वीकारा, यमुना में सीधे गिर रहे नाले

अफसरों ने स्वीकारा, यमुना में सीधे गिर रहे नाले

Fri, 03 Nov 2017 07:18 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने स्वीकारा, यमुना में सीधे गिर रहे नाले
यमुना में गिरता नाला का पानी - फोटो : demo pic
मथुरा। अब अधिकारियों ने भी मान लिया है कि यमुना में नालों का गंदा पानी सीधे गिर रहा है। वृंदावन में तो शोधन क्षमता होने के बाद भी पानी सीधे यमुना में जा रहा है, इसकी वजह नालों का टेप न होना बताया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में एसटीपी होने के बाद भी नालों का पानी सीधे यमुना में समा रहा है। गुुरुवार को प्रमुख सचिव ने निरीक्षण कर स्थिति को जाना।
विज्ञापन


नगर निगम के सत्यापन में ये बात सामने आई है कि वृंदावन में कुल 19 नाले हैं, इनमें से 14 नाले टेप हैं। लेकिन पांच नालों का गंदा पानी सीधे यमुना में समा रहा है। इनमें सुनरख ड्रेन भी शामिल है। इस प्रकार वृंदावन में उत्सर्जित 12 एमएलडी पानी में से दो एमएलडी पानी सीधे यमुना में समा रहा है।
विज्ञापन

मथुरा का हाल और बदतर है। यहां 12 बड़े नालों में से चार सीधे यमुना में समा रहे हैं। इनमें शहर के बड़े मसानी, अंबाखार नाला, बंगाली घाट और छावनी नाला शामिल हैं। यहां कुल 56 एमएलडी जल का उत्सर्जन होता है, इसमें से 12 एमएलडी पानी सीधे यमुना में समा रहा है। निगम यमुना में गिर रहे नालों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड के सुर अलग-अलग
यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट और एनजीटी सख्त है। कोढ़ में खाज ये है कि जिलाधिकारी, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जो हलफनामे दायर किए जा रहे हैं उनमें तथ्य अलग-अलग हैं। इसके चलते सरकार की किरकिरी हो रही है। यही कारण है कि प्रमुख सचिव को खुद मथुरा आकर स्थिति को देखना पड़ रहा है। अब एक रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के लिए तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed