{"_id":"59fb24294f1c1bd9538ba918","slug":"21509631017-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से रुपयों से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से रुपयों से भरा बैग चोरी
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : डैंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/वृंदावन। रुक्मिणी विहार कालोनी के थ्री स्टार होटल में विवाह समारोह के दौरान रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। 18 घंटे के बाद जागी पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। पीड़ित ने होटल कर्मचारियों पर शक जाहिर करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
मिर्जापुर निवासी डॉ. अरुण कुमार गर्ग के बेटे तुषार गर्ग दिल्ली में रहते हैं। तुषार की एक नवंबर को रुक्मिणी विहार स्थित एक थ्री स्टार होटल में शादी थी। परिवार के लोग हाल में शादी का आनंद ले रहे थे। रुपयों से भरा एक बैग तुषार की मां नीलम के हाथों में लगा था। रात लगभग 11:15 बजे उन्होंने पल भर के लिए उस बैग को कुर्सी पर रखा और दामाद हिमेंद्र गुप्ता से बात करने लगीं तभी एक 13 वर्ष का बालक काले रंग के पठान सूट में आया और बैग को कुर्सी से उठाकर लेकर चंपत हो गया।
जैसे ही नीलम ने कुर्सी पर देखा तो बैग वहां न पाकर दंग रह गईं। आनन-फानन में बैग की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर लोगाें ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटे खंगाली। फुटेज में काले रंग का पठान सूट पहने बालक हाल में बैग को कुर्सी से उठाकर होटल से बाहर जाता दिख रहा है। वहीं होटल का एक कर्मचारी इस घटना को साफ देखते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
हिमेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैग में लगभग दो लाख रुपये नकद और गिफ्ट में आए रुपयों से भरे लिफाफे रखे थे। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन इस मामले में मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2016 को भी उनके परिचित की इसी होटल में हुए शादी समारोह में चोरी की वारदात हुई थी। डॉ. अरुण कुमार गर्ग ने कोतवाली में तीन कर्मचारियों पर शक जाहिर करते हुए एक कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। होटल के चेयरमैन गिरीश भारती ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देने के साथ पीड़ित परिवार की मदद को तैयार हैं।