{"_id":"59da606e4f1c1b9f678b4b09","slug":"21507483758-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी : टैक्स बढ़ा तो घर सजाना भूले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी : टैक्स बढ़ा तो घर सजाना भूले लोग
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दीपावली का त्योहार निकट आ चुका है, लेकिन पेंट की दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आ रही। जीएसटी लागू होने के बाद पेंट की बिक्री में 60-70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की जा रही है।
दीपावली से पूर्व हर कोई अपने घर को सजाने-संवारने का कार्य शुरू कर देता है। घर सजाने के लिए ब्रांडेड कंपनियों के कलर, पेंट, बाल पुट्टी, व्हाइट सीमेंट की दुकानों में बड़े पैमाने पर खरीदारी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस साल पेंट की दुकानें खाली नजर आ रही हैं।
व्यापारी सुबह से शाम तक ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। व्यापारियों का कहना है कि कलर व पेंट पर पहले 14 प्रतिशत टैक्स लगता था, वह बढ़कर 18 से 28 प्रतिशत तक हो गया है। नोटबंदी व जीएसटी लागू होने के कारण लोगों के पास पैसे की भी समस्या है।
विज्ञापन
क्या बोले व्यापारी
जीएसटी लागू होने के बाद पेंट, पुट्टी, व्हाइट सीमेंट, ब्रुश सभी के रेट बढ़ गए हैं। रेट बढ़ने के कारण ग्राहक पेंट व कलर की खरीदारी बेहद कम रहे हैं।
रामरतन पाठक
जीएसटी लागू होने से पेंट कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। पेंट व कलर पर रेट बढ़ने से दीपावली पर भी बिक्री कम हो रही है। हर साल दीपावली पर दुकान ग्राहकों से भरी रहती थी।
यतेंद्र जैन
जीएसटी लागू होने का पेंट मार्केट पर इतना असर नहीं है। सबसे अधिक परेशानी यह है कि आज लोगों के पास पैसा नहीं है। दीपावली के त्योहार पर भी आदमी जरूरत भर का सामान खरीद रहा है। मार्केट में सुधार आने में समय लगेगा।
संदीप अग्रवाल-सीए