{"_id":"5995e1ce4f1c1b73108b474c","slug":"21502994894-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौराबाद से लापता जवान के घर पहुंचा हवलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौराबाद से लापता जवान के घर पहुंचा हवलदार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लापता हुए कोडर के जवान के घर पर गुरुवार को एक हवलदार पहुंचा। उसने परिवारीजनों को पूरी जानकारी दी। बताया कि सैनिक उसको तलाश कर रहे हैँ। रोजाना शाम को सैनिक के घर वालों को अपडेट किया जाएगा।
क्षेत्र के गांव कोडर निवासी आर्मी आर्टी रेजीमेंट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात अशोक कुमार बादल फटने व बाढ़ आने के बाद से गायब हैं। वह चीन बार्डर पर रेजीमेंट की गाड़ी से एम्युनेशन लेकर 12 अगस्त को निकले थे। पिथौरागढ़ से सौ किलोमीटर दूर धार चूल्हा के पास अचानक बादल फटने तथा बाढ़ के कारण उसका पता नही चल सका।
रेजीमेंट के अधिकारियों ने आदेश पर जवान के लापता होने से पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने हवलदार जय कुमार गुरुवार को कोडर पहुंचे। हवलदार ने बताया कि बादल फटने से गाड़ी सहित छह जवान गायब हैं। जेसीओ शंकर सिंह राठौर, लांस नायक प्रकाश सिंह, सूबेदार बाबूलाल, हवलदार राजकुमार, अशोक कुमार शनिवार को निकले थे।
विज्ञापन
अचानक बादल फट जाने तथा बाढ़ आने से यह लोग फंस गए हैं। बाढ़ का पानी सड़क से ऊपर चल रहा है। जवानों को ढूंढने के लिए सर्च आपरेशन जारी है। उसकी पत्नी मनीषा हवलदार की बात सुनकर रोते रोते बेहोश हो गई।
मां को रोता देखकर दोनों अबोध बच्चे भी रो रहे हैं। हवलदार जयकुमार ने बताया कि सेना द्वारा लापता सैनिकों की तलाश कर रही है। लापता जवानों के परिजनों को रोजाना फोन से दिन भर के घटनाक्रम से अपडेट किया जाएगा।