{"_id":"595549074f1c1bd2578b483d","slug":"21498761479-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव इटाहरी में दहशत भरी खामोशी, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव इटाहरी में दहशत भरी खामोशी, पुलिस तैनात
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
इटाहरी में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहा। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव इटाहरी में दूसरे दिन दहशत भरी खामोशी छाई रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात कर दिया गया है। वहीं घटना को लेकर पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
घटना में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए देर रात एसएसपी अजय कुमार ने कोतवाल फरिहा और एसआई को निलंबित करने के साथ ही बीट सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं दूसरी ओर पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर मृतक हरी सिंह के भतीजे का इलाजा आगरा में चल रहा है।
गांव इटाहरी निवासी हरी सिंह की बुधवार सुबह गांव के ही रमेश चंद्र ने अपने भाई तथा पुत्रों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि हरी सिंह के भतीजे को गोली मार दी थी। घटना को लेकर पुलिस के प्रति आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के वाहन पर पथराव करने के साथ ही तोड़फोड़ कर दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी के होमगार्ड होने के चलते अपने सामने फायरिंग होते देखने के बाद भी पुलिस ने उसे नहीं रोका।
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों को फरार होने का मौका दिया। यदि पुलिस प्रयास करती तो आरोपी घटनास्थल से ही गिरफ्तार हो सकते थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह से की थी। हरी सिंह केे परिवारीजनों के साथ समर्थकों ने भी आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की दी। एसपी देहात महेंद्र सिंह का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।