{"_id":"59500d6f4f1c1b326f8b47dc","slug":"21498418543-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा में चयनित मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा में चयनित मेधावियों को किया सम्मानित
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Prize
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली संस्था संकल्प की ओर से आयोजित स्नेह मिलन समारोह में प्रशासनिक सेवाओं में चयनित मेधावियों और उनके परिवारीजनों का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस डा. जी प्रसन्न कुमार ने कहा कि तकरीबन छह हजार प्रशासनिक अधिकारी संस्था से जुड़े हैं। प्रमोद गर्ग ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ ही योजना का होना आवश्यक है।
चयनित मेधावियों में असीमा महाजन ने कहा कि तैयारी के लिए धैर्य की आवश्यकता है। मणि अग्रवाल ने कहा कि किताबें सहायता करती हैं मगर समाज का अनुभव भी परीक्षा में सफल होने में सहायक होता है। शुभम अग्रवाल ने कहा कि सफलता के लिए खुद से ही प्रतियोगिता करनी होती है। सुरजीत गौतम ने कहा कि किसान का बेटा होने के कारण कई दिक्कतें राह में आईं मगर संकल्प के सहयोग से सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन
सुमित कुमार ने कहा कि माता पिता के सहयोग के बगैर सफल होना मुमकिन नहीं है। गरिमा लेखवानी ने कहा कि समाज की गरीबी को दूर करने के लिए प्रशासनिक सेवा का चयन किया है। इसके पहले संस्था के संगठन मंत्री कन्हैयालाल ने सभी मेधावियों का परिचय कराया। महामंत्री प्रमोद चौहान सीए, विश्वेंद्र सिंह चौहान, राकेश गर्ग, रविंद्र गोयल, अशोक अग्रवाल, लवकुश मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष पूरन डावर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।