फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   युवक को हिरासत में लेने पर भड़के लोग, प्रदर्शन

युवक को हिरासत में लेने पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
युवक को हिरासत में लेने पर भड़के लोग,  प्रदर्शन
congress protest - फोटो : demo
करहल (मैनपुरी)। गिहार कॉलोनी से पुलिस द्वारा युवक को उठाए जाने स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने इटावा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। समझाने गई पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस को लाठियां फटकार कर जाम को खुलवाना पड़ा। करीब एक घंटा तक लगे जाम के दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी निवासी एक युवक भूरा दोपहर करीब ढाई बजे जब मोहल्ले के ही एक मंदिर से पूजा कर लौट रहा था। तभी बाइक से वहां पहुंचे दो पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे। युवक ने बाइक के चलते ही झटका दिया, तो पुलिसकर्मी और युवक गिर गए। गाड़ी गिरते ही जब युवक ने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


मोहल्ले के युवक को पुलिस द्वारा उठा ले जाने की जानकारी मिलने के बाद कॉलोनी के लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इटावा-मैनपुरी मार्ग पर बैंक के सामने जाम दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जाम खोलने को तैयार नहीं हुआ। लोग समझने की बजाय पुलिस से ही भिड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस को लाठियां फटकार कर उन्हें भगाना पड़ा। इस बीच करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पकड़ा गया युवक निर्दोष है, जबकि पुलिसकर्मियों का कहना था कि युवक को मोबाइल चोरी के एक मामले में उठाया गया है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है।


गिहार कॉलोनी निवासी युवक को पकड़े जाने के बाद इटावा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर जब थाना पुलिस कम तादाद में जाम खुलवाने पहुंची, तो जाम लगाए लोग पुलिस से भिड़ गए। धक्का-मुक्की हुई तो पुलिसकर्मी भी घबरा गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को खदेड़ कर भगा दिया। इसके बाद दोबारा में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed