फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   डीजल चोरी के मामले में परिचालकों पर कार्रवाई

डीजल चोरी के मामले में परिचालकों पर कार्रवाई

Wed, 09 Jan 2019 11:06 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
डीजल चोरी के मामले में परिचालकों पर कार्रवाई
पेट्रोल-डीजल
एटा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में डीजल चोरी के खेल में सात चालकों और परिचालकों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की गई है। कासगंज डिपो के एआरएम ने चालक परिचालकों के वेतन से दो-दो हजार रुपये और एक नियमित परिचालक के खिलाफ चार्जशीट दी है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद निगम के अफसरों ने चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कासगंज डिपो की बस (यूपी 81बीटी 5704) की 12 से 18 जून तक की बीटीएस रिपोर्ट, डीजल विवरण, टिकट डिटेल और बैगवार डिटेल के माध्यम से डीजल चोरी के खेल का खुलासा हुआ था। इसमें पाया गया था कि कासगंज डिपो की दिल्ली से सिकंदराराऊ-कासगंज होते हुए धुमरी तक जाने वाली बस 12 जून को दिल्ली से अतरौली होते हुए कासगंज पहुंची। वहीं धुमरी से करीब 10 किमी पहले लौट आई। करीब 520 किमी बस संचालन के लिए 102 लीटर डीजल डाला गया। इसके बाद 14-15 जून को बस सिढ़पुरा और धुमरी के बीच से लौट आई। इसके लिए बस 110 लीटर डीजल डाला गया औरबस महज 504 किमी चली। वहीं अन्य दिनों में बस में औसतन 100-102 लीटर के बीच डीजल डाला जाता है। इस पर शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। मामले में सुनवाई को लेकर कोर्ट से निगम अफसरों को तलब किया गया तो अफसरों ने आनन-फानन में सात चालक परिचालकों को नोटिस थमाए। चालक-परिचालकों के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर एआरएम ने कार्रवाई की है। एआरएम ने सभी चालक-परिचालकों के वेतन से दो-दो हजार रुपये वसूल किए हैं। वहीं नियमित परिचालक उमेश कुमार के खिलाफ चार्जशीट दी गई है। इसके अलावा मामले में एक लिपिक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। लिपिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


एसटीएफ से की गई थी शिकायत
आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार ने डीजल चोरी प्रकरण की शिकायत एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी से भी की गई थी। इस पर पर एसपी ने साक्ष्य मांगे थे। आरटीआई कार्यकर्ता ने एसटीएफ को एटा और कासगंज डिपो में हुए कई घोटालों की साक्ष्य समेत शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे हुई वसूली
मामले में चालक चरन सिंह, मुनेंद्र कुमार, अजय, राजेश कुमार, परिचालक प्रवेश, अश्वनी से वसूली की गई है।

स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर चालक-परिचालकों के वेतन से वसूली की गई है। किलोमीटर में अंतर मिलने पर कार्रवाई हुई है। एक नियमित परिचालक के खिलाफ चार्जशीट दी है।

एके सिंह, एआरएम कासगंज डिपो
-
एआरएम एटा करा रहे वसूली
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष कौशल बघेल ने एआरएम एटा मदनलाल की शिकायत परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से की है। उन्होंने कहा कि एआरएम एटा परिचालकों को धमकाते हैं। साथ ही वसूली की जा रही है। परिचालकों से नई बसों के नाम पर पांच हजार, एटीएम मशीन जमा करने पर 15 हजार रुपये महीने, बैगवार करने पर 10 हजार रुपये महीने लिए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed