{"_id":"5ba654f3867a55013f17d314","slug":"201537627379-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में ओडीएफ के बैनर होर्डिंग्स फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में ओडीएफ के बैनर होर्डिंग्स फाड़े
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम द्वारा महानगर में खुले में शौच न करने के लिए की जा रही जागरूकता लोगों को गले नहीं उतर रही। उनके द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने निगम द्वारा लगाए गए होर्डिंग बैनर फाड़ दिए हैं। निगम अधिकारियों ने संबंधित थानों में इसकी शिकायत की है।
निगम द्वारा दो अक्तूबर तक महानगर के शहरी क्षेत्र को ओडीएफ घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए निगम द्वारा वार्ड वार सर्वे कराया जा रहा है तथा जिनके घरों पर शौचालय नहीं हैं या फिर जिन समुदाय में शौचालय नहीं हैं उनके लिए शौचालय तैयार कराए जा रहे हैं। इसके बाद निगम ने उन लोगों पर शिकंजा कसा है जो कि शौचालय होने के बाद भी खुले में ही शौच जाना पसंद करते हैं।
निगम द्वारा ऐसे स्थानों पर होर्डिंग्स पोस्टर आदि लगाकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। निगम की इस कार्रवाई से कुपित स्थानीय लोगों द्वारा शहरी क्षेत्र में ही चार पांच स्थानों पर ओडीएफ की जागरूकता के लिए लगाए गए होर्डिंग्स को फाड़ दिया गया है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमने होर्डिग्स फाड़े जाने की शिकायत थानों में की है।