{"_id":"5ba654ed867a557f70417004","slug":"201537627373-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमवी पालीटेक्निक के छात्रों ने किया हंगामा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमवी पालीटेक्निक के छात्रों ने किया हंगामा, जाम लगाया
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। विभिन्न मांगों और स्कालरशिप की समस्या को लेकर पीएमवी पालीटेक्निक के छात्रों ने शनिवार को कालेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कालेज के गेट पर ताला लगा दिया और तीन घंटे तक मथुरा-वृंदावन रोड पर बार-बार जाम लगाया।
अनहोनी की आशंका पर कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। पुलिस और विद्यालय प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हो सका। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले। छात्रों का आरोप है कि कालेज प्रबंधतंत्र ने विद्यार्थियों से स्कॉलरशिप का दाखिला करवा लिया, लेकिन उन्हें आगे प्रेषित नहीं किया। जिसके चलते सभी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रुक गई। आरोप लगाया कि कालेजों के प्राचार्य रिश्वत लेकर विद्यार्थियों को प्रवेश देते हैं।
कालेज में छात्रों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जाता है। छात्रों ने बताया कि कालेज में न पीने को पानी है, न स्वच्छ शौचालय है, लैब की हालत खराब है, फैकल्टी के नाम पर अध्यापक नहीं हैं। वर्कशॉप में मशीनें और अन्य उपकरण पुराने और जर्जर हो चुके हैं। अतिथि लेक्चरर भी कभी-कभी आते हैं। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री शशांक शर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस और छात्रों की मौजूदगी में कालेज प्राचार्य एकके पांडेय ने सोमवार तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राहुल चौधरी, तन्मय शर्मा, अंकित राघव, राजू तौमर, अमित श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, मनोज यादव, अंकुश जैन, सौरभ राय, अभिषेक त्रिवेदी उपस्थित थे। पीएमवी पालीटेक्निक के प्राचार्य एके पांडेय ने कहा कि वह इसी माह रिटायर हो रहे हैं। छात्र कालेज के शिक्षकों की राजनीति का शिकार हो रहे हैं।