फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रक्षाबंधन: भीड़ के आगे कम पड़ गईं रोडवेज बसें

रक्षाबंधन: भीड़ के आगे कम पड़ गईं रोडवेज बसें

Sat, 25 Aug 2018 08:30 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: भीड़ के आगे कम पड़ गईं रोडवेज  बसें
रोडवेज की बसों में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरे
मथुरा। भाई और बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ के आगे रोडवेज के इंतजाम धरे रह गए। चार रूटों पर लगाई गईं 25 अतिरिक्त बसें भी कम पड़ गईं। बसों में सीट पाने के लिए सवारियों में मारामारी मची रही। शनिवार को यह हाल अंतर्राज्यीय नए बस अड्डे पर देखने को मिला।
विज्ञापन


रविवार को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए निकली बहनों की भीड़ नए बस अड्डे पर उमड़ती दिखी। पहले से तैयार रोडवेज ने बसों के पर्याप्त इंतजाम किए थे, लेकिन भीड़ के आगे रोडवेज की बसें कम पड़ गई। सुबह से नए बस अड्डे पर उमड़ी भीड़ में बसों की सीट पाने के लिए मारामारी मची रही। शाम तक नए बस अड्डे पर भीड़ का क्रम बना रहा।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने कई रूटों पर और बसों का आननफानन में इंतजाम किया। मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि बरेली पांच, अलीगढ़ पांच, दिल्ली 10 और जयपुर पांच बसें अतिरिक्त लगाई गई थीं। सवारियों के लिए बसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर बढ़ाई बसें

शहर पहले बसें अब बसें
दिल्ली 15 25
अलीगढ़ 8 13
बरेली 6 11
जयपुर 10 15

फोटो-36-37-38 राया में रेलवे स्टेशन पर इंजन एवं बोगियों पर लटक कर यात्रा करते लोग।

बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व ही राया में बसों और ट्रेनों में भीड़ दिखाई दी। लोग ट्रेन के इंजन व बोगियों पर लटक कर जा रहे थे। बसों में पैर रखने को जगह नहीं थी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कासगंज-मथुरा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से राया पहुंची। त्योहार पर भीड़ के उमड़ने से रविवार को राया में जाम लग सकता है। अछनेरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन में कुछ यात्रियों ने तो भीड़ देख कर ट्रेन से यात्रा करना ही स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed