{"_id":"5b688b754f1c1be2588b55de","slug":"201533578101-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाना खा रही थीं कस्तूरबा की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाना खा रही थीं कस्तूरबा की छात्राएं
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
foods to keep young
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को मिलावटी भोजन दिया जा रहा था। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के चार नमूने फेल हो गए हैं। इसे लेकर स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, अवागढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 16 मार्च को 55 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई थीं। इसमें से चार छात्राओं को आगरा रेफर किया गया था। मामले में डीएम अमित किशोर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय से आटा, दूध, सरसों का तेल, आलू-गोभी की सब्जी और चावल का नमूना लिया था। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। जांच के बाद प्रयोगशाला में आटा, तेल, दूध और आलू-गोभी की सब्जी में मिलावट की पुष्टि हुई है। प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में नमूनों को अधोमानक घोषित कर दिया गया है। जबकि चावल का नमूना सही पाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्कूल की वार्डन को नोटिस जारी करते हुए जबाव तलब किया है। जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर नमूने अधोमानक पाए गए हैं। जिसे लेकर नोटिस जारी किया गया है।
सरसों के तेल के नमूने लिए
एटा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को जैथरा और धुमरी क्षेत्र में छापेमारी कर नमूने लिए। इस दौरान जैथरा में पवन कुमार की दुकान और धुमरी में दिनेश कुमार के स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
रायता खाना से बिगड़ी थी तबियत
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की तबियत रायता खाने से बिगड़ी थी। इसका खुलासा आनन फानन में की गई जांच में हुआ था।
उस दौरान बताया गया था कि जिस रायते से छात्राओं की तबियत खराब हुई थी। वह खराब दही का रायता बनाया गया था। जिसकी छात्राओं ने शिकायत भी की थी। मगर वार्डन ने जबरन डाटकर छात्राओं को रायता खिलाया था।
डीएम ने दिए थे मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
छात्राओं के बीमार होने के बाद डीएम अमित किशोर ने ममाले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। उस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व को महेश चन्द्र शर्मा ने मामले की जांच की थी। उस दौरान वार्डन को नोटिस दिया गया था। हालांकि अभी तक मामले की जांच ही चल रही है। कार्रवाई नहीं हुई है।