{"_id":"5b05a3944f1c1b1a5e8b6911","slug":"201527096212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
Updated Wed, 23 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
मैनपुरी। पिता को बंधक बनाकर पुत्री से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने उसकी शिकायत पर रिपोर्ट तक नहीं लिखी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसीजेएम प्रथम के न्यायालय की शरण ली है। एसीजेएम प्रथम ने थाना कुरावली पुलिस से आख्या मंागी है।
थाना बिछवां केे एक गांव की रहने वाली युवती अपने पिता के साथ 12 मई की शाम सात बजे बाइक से कूकामई से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद तीन युवकों ने उनको रोक लिया। उसके पिता को बंधक बनाने के बाद युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर मारपीट करते हुए रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने तक की धमकी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई तक नहीं की। उसने जिला अस्पताल में अपनी चोटों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट लिखना तो दूर जांच तक नहीं की। पीड़िता ने अपने अधिवक्ता एससी चेत के माध्यम से एसीजेएम कोर्ट की रिपोर्ट लिखाने के लिए शरण ली है। एसीजेएम प्रथम ने थानाध्यक्ष कुरावली से घटना के संबंध में आख्या मांगी है।