{"_id":"5ad0f1af4f1c1b62098b45f4","slug":"201523642799-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी दूर नहीं हुआ बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी दूर नहीं हुआ बिजली संकट
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
electricity
फिरोजाबाद। जनपद में आए आंधी तूफान से मची तबाही के 48 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। विद्युत विभाग की टीमें शुक्रवार की शाम तक शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पोल बदलने व लाइन ठीक करने में जुटी रहीं।
बुधवार की देर शाम जनपद में आए आंधी तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि शहर से देहात क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिले में एक हजार से अधिक पोल क्षतिग्रस्त होने, दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर, हाइटेंशन लाइनें, इंसुलेटर, क्रास आरम टूटने के कारण 48 घंटे बाद भी शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में सप्लाई चालू नहीं हो सकी। शहर में ढोलपुरा, जैनगर, झलकारी नगर, सैलई, रैपुरा, लालऊ, ग्रामीण क्षेत्र में उड़ेसर, बछगांव, नगला सौंठ, नारखी, नसीरपुर, लुहारी, मटसेना, नगला चूरा, अरांव, उखरेंड, घुरकुआं देर शाम तक सप्लाई चालू नहीं हुई।
सिरसागंज डिवीजन के अंतर्गत अब्बासपुर, करहरा, पैगू में शुक्रवार शाम तक सप्लाई चालू हो सकी। सलेमपुर में आंधी के कारण पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, टेस्टिंग कराई गई, जिसमें वह फुंका निकला। विभाग द्वारा दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई काट कर दी जा रही है। नया ट्रांसफार्मर मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता ने बताया कि देहात क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने को टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।