फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लालपुर में शीतला अष्टमी लगा मेला

लालपुर में शीतला अष्टमी लगा मेला

Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लालपुर में शीतला अष्टमी लगा मेला
फिरोजाबाद। लालपुर हजीरा स्थित प्राचीन शीतला देवी मंदिर में शुक्रवार को बसौड़ा पूजन पर मेला लगा। सैकड़ों ने मां शीतला की पूजा कर मनौतियां मांगी और बच्चों का मुंडन कराया।
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ करते हुए कहा मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं और मेलजोल बढ़ाने का संदेश हैं। मुख्य अतिथि एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा हमारे पूर्वजों की धरोहर मां शीतला देवी मेले को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, जो सालों से मेले का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष भुवनेश्वर एडवोकेट ने कहा कि आपसी सहयोग से मेला लगता है। सचिव रामनिवास यादव ने कहा कि मां मेला हजारों वर्ष से लग रहा है। श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां कई प्रांतों से भक्तजन आते हैं। संचालन डा. प्रमोद यादव ने किया। पार्षद मीरा शर्मा, विनोद राठौर, सत्यपाल प्रजापति, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, रिजवान मंसूरी, मंगल सिंह राठौर, संघ प्रचारक धर्मेंद्र, जयराम यादव, थान सिंह यादव, ग्याप्रसाद यादव, डा. प्रमोद यादव, ब्रजेश यादव, धर्मदास शंखवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के रामलीला मंदिर, गंज मोहल्ला, हनुमान गंज, चौबान मोहल्ला, सुहाग नगर सहित अन्य माता मंदिर में महिलाएं बसौड़ा पूजन को पहुंची। मां शीतला की पूजा के साथ के साथ गर्मी के मौसम में परिवार को खुशहाल एवं बीमारी से बचाने की कामना की। मां कैलादेवी मंदिर में बसौड़ा पूजन के साथ चाट पकौड़ी व खेल तमाशों का आनंद लेते हुए खरीदारी की।
हनुमान गंज स्थित शीतला माता का पुराना प्राचीन मंदिर में बसौड़ा पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी। मोहल्ला चौबान स्थित मोहन दे माता मंदिर में बसौड़ा पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पूड़ी, सब्जी, चना, हलवा का भोग लगाया और गुलरिया चढ़ाकर माता की पूजा की।

यमुना तलहटी के बीहड़ कोटकसौंदी में लगने वाले प्राचीन सीयरदेवी मेले के दूसरे दिन सैंकड़ों भक्तों ने नेजा चढ़ा कर मनौतियां मांगी। इस दौरान अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेले में कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल और शिकोहाबाद विधायक डा मुकेश वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करने पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन सभ्यता की पहचान हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास की बात कही। शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि मेले प्रेम और सौहार्द बढ़ते हैं।
मेले में भक्तों की भीड़ संभाले नहीं संभल रही थी। हजारों की संख्या में देवी भक्त ट्रैक्टरों, जुगाड़, मेटाडोर, कार, बाइक से पहुंचे। देवी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी थी।


मेले में चाट पकौड़ी, घरेलू सामान सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। मंदिन में नेजा चढ़ाने के लिए महिलाएं और पुरुष गाते-बजाते देवी मंदिर पहुंच रहे थे। मेंले की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा। पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, देवकरन निषाद, शंभूदयाल ठेकेदार, सरपंच योगेश उपाध्याय, विक्रमसिंह निषाद, लीलाधर, ममता वर्मा, लज्जाराम, डालचन्द्र वर्मा, रोहित उपाध्याय, नाहरसिंह बघेल, प्रदीप वर्मा, सुरेश रावत पहुंचे। मेला अध्यक्ष कपूरचन्द्र एडवोकेट ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed