फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   योगी के दौरे से पहले 28 बगावती भाजपा से बाहर

योगी के दौरे से पहले 28 बगावती भाजपा से बाहर

Sat, 18 Nov 2017 08:15 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
योगी के दौरे से पहले 28 बगावती भाजपा से बाहर
भाजपा - फोटो : डैमो
मथुरा। भाजपा जिला संगठन ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले 28 कार्यकर्ताओं को बगावत करने पर पार्टी से बाहर कर दिया है। इसमें 24 कार्यकर्ता तो खुद भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनकर उतरे हैं। इसमें कृष्णा नगर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह और युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनुराग चतुर्वेदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर निगम में टिकट वितरण से असंतुष्ट हुए 24 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। यह सभी विभिन्न वार्डों से पार्षद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। इससे भाजपा उम्मीदवारों की स्थिति बेहद कमजोर हो रही है। इन्हें समझाने की कोशिश पार्टी स्तर से कई बार की गई थी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की। इसके बावजूद बात नहीं बनी। इससे निपटने के लिए जिला संगठन और प्रांतीय पदाधिकारियों ने बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी जारी की, लेकिन इसका कोई असर न होते देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले सभी बगावती के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह द्वारा जारी की गई सूची में बगावती उम्मीदवारों के अलावा उनके परिजन भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए हैं, जो कभी पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed