{"_id":"59f4b30a4f1c1bc1678b7ec2","slug":"201509208842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : जमकर उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : जमकर उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर की गलियों में लगे पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करते हुए आचार संहिता लागू कर दी गई थी। मगर फिर भी जिले में दावेदार और प्रत्याशी जमकर आचार संहिता का उल्लंघन करने में जुटे हैं। शहर में तमाम स्थानों पर बैनर लटके हुए हैं। इन्हें हटाने में न तो कोई दावेदार या प्रत्याशी दिलचस्पी ले रहा है और न ही प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया है।
निकाय चुनाव में आचार संहिता के दौरान प्रचार अवधि के अलावा कोई भी प्रत्याशी मतदाता को प्रभावित करने का कोई काम नहीं कर सकता। इस अवधि में प्रचार सामग्री का वितरण समेत तमाम ऐसे कामों पर रोक लग दी जाती है जिनसे मतदाता प्रभावित हों। शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता लगने पर प्रशासन ने इक्का दुक्का स्थानों से बैनर, पोस्टर हटवा दिए।
मगर शनिवार को पालिका क्षेत्र में आचार संहिता तार-तार होते दिखी। वार्डों में तमाम स्थानों पर झंडे, पोस्टर, बैनर टंगे नजर आए। आलम यह है कि वार्डों में दीवारें पोस्टर से रंगी हुई हैं। मगर प्रशासन को आचार संहिता से कोई सरोकार नहीं है।