फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पिता की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या

पिता की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या

Sat, 07 Oct 2017 10:49 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्या
गोली मारी
एटा। घर लेट पहुंचने पर बैंक कर्मी पिता के डांटने से हताश युवक ने खुद की गोली दाग आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांती नगर निवासी जितेंद्र कुमार ग्रामीण बैंक में नौकरी करते हैं। जबकि उनका बेटा तरुण पुंढीर (18) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात को वह दोस्तों के साथ से देर रात घर पहुंचा था। इस पर उसके पिता ने उसको फटकार लगाते हुए घर समय से पहुुंचने की हिदायत दी। बस फिर क्या था पिता की डांट बेेटे के लिए नासूर बन गई और बेटे ने दूसरे कमरे में जाकर खुद के पेट में दो गोली दाग ली। अचानक हुए फायर की आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई और वे भागते हुए मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लोगाें ने बताया कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed