{"_id":"5980b52c4f1c1b0e468b4705","slug":"201501607212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराता मिला था मासूम बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराता मिला था मासूम बालिका का शव
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा (कासगंज)।
गनेशपुर नहर में एक मासूम बालिका का शव उतराता मिला। पुलिस बालिका कुपोषण से मौत के बाद जलप्रवाह का मामला मानकर चल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
नहर में चौडियाई पुल के निकट एक मासूम बालिका का शव ग्रामीणों ने उतराता देखा। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव को देखकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बालिका के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुुलिस ने ग्रामीणों से बालिका के बारे में जानकारी ली, लेकिन ग्रामीणों ने अनिभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका की उम्र लगभग 3 साल है। देखने से ऐसा लगता है कि बच्ची की कुपोषण से मौत हो गई हो। जिसके चलते परिवारीजनों ने उसको जलप्रवाह कर दिया है। सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।