फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुरुपूर्णिमा के लिए सज गए मठ-आश्रम

गुरुपूर्णिमा के लिए सज गए मठ-आश्रम

Sun, 09 Jul 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गुरुपूर्णिमा के लिए सज गए मठ-आश्रम
demo - फोटो : demo
मथुरा। गुरुपूर्णिमा के लिए ब्रज में मठ और आश्रम सज गए हैं। मथुरा, वृंदावन ही नहीं बरसाना, गोकुल में भी गुरू की वंदना के लिए शिष्य एक दिन पहले ही पहुंच गए। रविवार को आश्रम, मठ और मंदिरों में नाम का महादान लेने की होड़ मचेगी।
विज्ञापन


गुरुपूर्णिमा के दिन गुरू के दर्शन, उनकी पूजा अर्चना और उनसे नाम दान लेने का विशेष महत्व है। मथुरा में मथुरा, रमणरेती, बलदेव, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव आदि स्थानों पर गुरुओं के आश्रम, मठ और मंदिर है।
विज्ञापन


यहां दुनिया के कोने-कोने से शिष्यों का आगमन शुरू हो गया है। ब्रज के सभी आश्रमों में गुरुपूर्णिमा की संध्या पर ही चहल पहल रही।

गुरुओं के दरबारों की आकर्षक सजावट भी लोगों के मन भा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान रोशनी से चमचमा रहा है। भक्तों की भीड़ यहां दर्शन को लाइनों में लगी हुई नजर आ रही है। यही हाल अन्य प्रमुख मंदिरों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जयगुरुदेव आश्रम, महावन में रमणरेती स्थित कार्ष्णि आश्रम, भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम, श्रीगोपाल मंदिर, श्रीजी पीठ, गौड़ीय मठ सहित अन्य आश्रम में शिष्यों का मेला लगेगा। रविवार को सभी आश्रमों में विशेष पूजा अर्चना और भंडारों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed