{"_id":"5942d3844f1c1b4b178b4782","slug":"201497551748-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से ज्यादा नवसाक्षर 18 को देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से ज्यादा नवसाक्षर 18 को देंगे परीक्षा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। साक्षर भारत मिशन के तहत नवसाक्षरों की परीक्षा जिले में 18 जून को होनी है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को सभी ब्लाक कोआर्डिनेटरों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई।
जिले में 18 जून को साक्षर भारत मिशन के तहत नवसाक्षरों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 461 लोक शिक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में एक लाख 20 हजार नवसाक्षर शामिल होंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को संबंधित ब्लाक कोआर्डिनेटरों को परीक्षा संबंधित सामग्री वितरित कर दी गई है। डीसी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि सभी 461 लोक शिक्षा केंद्रों पर ब्लाक कोआर्डिनेटर परीक्षा की सामग्री शीघ्र पहुंचा दें।
बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि परीक्षा साक्षर भारत मिशन के सचिव, बीडीओ, एबीएसए, एनपीआरसी, एबीआरसी, डिस्टिक कोआर्डिनेटर और ब्लाक कोआर्डिनेटर की देखरेख में संपन्न होगी। सभी केंद्रों पर प्रेरक परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
यह अधिकारी बने पर्यवेक्षक
परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक ब्लाक में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें ब्लाक मैनपुरी में सीडीओ जेएन कुरील, घिरोर में सीवीओ योगेश कुमार सारस्वत, कुरावली में डीआईओएस आरपी यादव, सुल्तानगंज में उपायुक्त रामशिरोमणि मौर्य, जागीर में कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, किशनी में कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन, बरनाहल में बीएसए रामकरन यादव, बेवर में वीडीओ गोपीनाथ पाठक और करहल में वीडीओ सुप्रिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किए गया है।