{"_id":"67a374d41d99357a080e4eaa","slug":"20-lakh-extortion-money-demanded-from-businessman-in-agra-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 20 लाख रुपये दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा...व्यापारी से मांगी चाैथ; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 20 लाख रुपये दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा...व्यापारी से मांगी चाैथ; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 05 Feb 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:55 PM IST
सार
चाैथ के लिए फोन आने से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। फोन करने वाले ने व्यापारी काे धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
चाैथ मांगने के मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में कांच व्यापारी से फोन करके बदमाश ने 20 लाख रुपये की चौथ मांगी है। रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे व्यापारी और परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित की तहरीर पर एत्मादपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला शुतुरवान निवासी कांच व्यापारी मुस्लिम खां ने पुलिस को बताया कि फिरोजाबाद में स्टेशन रोड पर उनका कांच के ग्लास बनाने का कारखाना है। वह रोजाना घर से फिरोजाबाद आते-जाते हैं।
सोमवार की रात 8:17 बजे उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की मांग की। धमकाया कि रुपये नहीं देने पर तुझे गोली मार दूंगा। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।