फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2,000-Year-Old Coin Treasure Missing, Contradictory Claims Raise Questions

UP: वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में खुदाई के दौरान मटकों में मिला दो हजार साल पुराने सिक्कों का खजाना, अब हुआ गायब

Sat, 13 Jun 2026 12:29 PM IST
Dhirendra Singh अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 12:29 PM IST
सार

फिरोजाबाद के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में खुदाई के दौरान मिले करीब 35 किलो प्राचीन तांबे के सिक्कों का खजाना रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। पुरातत्व विभाग ने सिक्कों को लखनऊ म्यूजियम भेजने का दावा किया, जबकि म्यूजियम प्रशासन ने ऐसे किसी खजाने के मिलने से इनकार कर दिया है।
 

विज्ञापन
2,000-Year-Old Coin Treasure Missing, Contradictory Claims Raise Questions
सिक्के - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के कोटला में स्थित वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में एक साल पहले खुदाई के दौरान दो मटकों में भरे तांबे के सिक्के मिले थे। लगभग दो हजार साल पुराना 35 किलो सिक्कों का खजाना अब गायब हो गया है। राज्य पुरातत्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी, लेकिन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द नहीं किया। टीम सिक्के लेकर आगरा ऑफिस भी नहीं पहुंची। जब फिरोजाबाद पुलिस ने सिक्कों के बारे में पूछताछ की, तो बताया गया कि लखनऊ स्थित म्यूजियम भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन




 वहीं लखनऊ म्यूजियम के निदेशक ने सिक्के मिलने से साफ इन्कार किया है। बीते साल 18 मई को वनखंडेश्वर महादेव मंदिर की खुदाई के दौरान दो मटके निकले थे। मजदूरों को लगा कि मिट्टी में दबे मटकों में सोने के सिक्के भरे हैं। धोकर देखा तो सिक्के तांबे के थे। ग्रामीणों ने दोनों मटके मंदिर में ही रखवा दिए। उनमें करीब 44 किलो सिक्के थे।
विज्ञापन


 ठेकेदार शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा के राज्य पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस के साथ राज्य पुरातत्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब 35 किलो सिक्के ही मिले। नौ किलो सिक्के गायब हो चुके थे। राज्य पुरातत्व विभाग के तत्कालीन अधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन दुबे की ओर से भेजी गई टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया था कि सिक्के कुषाण काल के हैं। हालांकि, सिक्कों का यह दुर्लभ खजाना उन्होंने पुलिस के सुपुर्द नहीं किया। अब इन सिक्कों का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने पुरातत्व विभाग से रिपोर्ट मांगी तो इस चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed