फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   199 dengue patient in just 30 days

दस्तक अभियान फेल, 30 दिन में डेंगू के 199 मरीज

Sat, 02 Oct 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
199 dengue patient in just 30 days
आगरा। साफ-सफाई, छिड़काव की खानापूर्ति से संचारी रोग नियंत्रण अभियान फेल हो गया। आशाएं और स्वास्थ्यकर्मी तो पहुंचे नहीं, घर-घर दस्तक देकर मच्छरों ने बीमारियां बांटी। नतीजतन आगरा में 30 दिन में डेंगू के 199 मरीज मिल चुके हैं। चिकित्सक अभी 10-15 दिन तक और अधिक खतरा बता रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण, समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग ने एक से 31 जुलाई तक साझा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया। इसमें साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा छिड़काव, स्कूलों में जागरूकता की जिम्मेदारी थी। रैली निकालकर जोरदार श्रीगणेश किया, लेकिन छिड़काव और साफ-सफाई की खानापूर्ति की गई। चुनिंदा क्षेत्रों तक ही यह अभियान सिमटने से अगस्त-सितंबर में मच्छर खूब पनपे। 7 से 16 सितंबर तक 10 दिन घरों में दस्तक देकर सर्वे अभियान चलाया गया। पर यह भी काम न आया। सितंबर में डेंगू-वायरल बुखार के काफी मरीज मिले। वायरल बुखार से 45 लोगों की मौत हुई। एक की जान डेंगू से गई। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और बीते सप्ताह से औसतन रोजाना 12 मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव में पनप रहे मच्छर
स्कूलों में पार्क और जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बच्चों को डेंगू-मलेरिया हो रहा है। शिक्षा विभाग ने भी सभी स्कूलों में छिड़काव और फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की, इससे बच्चों की सबसे ज्यादा मौत हो रही है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में ज्ञापन भी दे चुके हैं। - दीपक सरीन, राष्ट्रीय संयोजक पापा संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा की स्थिति नियंत्रण में
फिरोजाबाद की आगरा के मुकाबले एक चौथाई आबादी है, फिर भी हमारे यहां पर स्थिति नियंत्रण में है। सितंबर में बारिश अधिक होने से मच्छर पनपने से डेंगू-वायरल बुखार के ज्यादा मरीज मिले हैं। वहां साफ-सफाई और छिड़काव कम होना इसकी वजह हो सकती है। डॉक्टरों की टीमें गांव-गांव जाकर मरीज को इलाज दे रही हैं। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ

चल रहा है सफाई फॉगिंग का काम
संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। अगर इसमें खामियां होती तो स्थिति फिरोजाबाद की तरह खराब होती, लेकिन आगरा की आबादी और दायरा देखते हुए कुछ जगह खामियां रह सकती हैं। उन जगहों पर एंटी लार्वा, फॉगिंग, नालियों की सफाई आदि के काम चल रहे हैं। - निखिल टी. फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed