{"_id":"5c893f2dbdec22141a4a0e5a","slug":"191552498477-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बैंडबाजा कर्मी सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बैंडबाजा कर्मी सहित तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बैंडकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में तीन लोग घायल भी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को इसकी सूचना लगते ही वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां अपनों के शव देखते ही चीत्कार मच गया। इधर पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पुलिया से टकराई कार, हुआ हादसा
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड मिश्रा मार्केट असरौली निवासी ज्ञानेन्द्र प्रकाश (62) पुत्र लालाराम अपनी पत्नी कमलेश देवी, धैर्य सिंह पुत्र अभयसिंह, आलोक और उसका बेटा गौरंश मिश्रा के साथ कार में सवार होकर मारहरा क्षेत्र के गांव खकरई मेें शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से देर रात सभी लोग कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। उसी समय असरौली के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे ज्ञानेन्द्र प्रकाश की मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घर जाते समय ट्रक की चपेट में आया बैंड कर्मी
एटा। कस्बा जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी इकबाल (42) पुत्र बन्ने शहर के रामश्याम बैंड में काम करता था। देर रात वह बैंड कंपनी के साथ बाजा बजाने का काम समाप्त करने के बाद रोडवेज बस स्टैंड जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज गति से जा रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरने के बाद चपेट में आया युवक
अवागढ़। खेत में चल रहे ट्रैक्टर से गिरकर युवक पहिया के नीचे दब गया। इससे उसकी उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ताजखेरिया निवासी जितेन्द्र (33) पुत्र अमर सिंह खेत में चल रहे ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। उसी समय अचानक वह जमीन पर गिर गया और उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसी समय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था।