फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया  प्रदर्शन
मैनपुरी। चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। सीएमओ कार्यालय सहित जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों ने तैनाती स्थल वाले केंद्रों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बांध कार्य बहिष्कार किया। 14 जनवरी को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा था, लेकिन उनकी मांगों पर शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया। इसके बाद अब कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में शुक्रवार को काली पट्टी बांध विरोध जताया गया। सीएमओ को ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 20 जनवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे लोग 21 जनवरी से प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला अस्पताल में भी संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संजय शर्मा, अभय कुमार, किरन यादव, सीमा रानी शाक्या, डॉ सुनील पांडेय, असीम दुबे, बृजेश पाल, रजनी यादव, बिंदु कुशवाह, राहुल गुप्ता, विपुल कुमार, मयूर कुमार, अमित कुमार, विजय वर्मा, पवन यादव, अंजली सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ अनिल यादव, पारस गुप्ता, हरिओम यादव, सुनील बाबू, धर्मेन्द्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed