{"_id":"5c23be0bbdec2256e0514f7e","slug":"191545846283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने 11 अधिकारियों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने 11 अधिकारियों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों की स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वाले 11 अधिकारियों को सीडीओ ने नोटिस जारी किए हैं। सभी को मय स्पष्टीकरण सत्यापन रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।
छात्रवृत्ति योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के स्थलीय सत्यापन को डीएम ने 16 जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। गत 14 नवंबर को जारी निर्देशों के अनुसार सभी से एक सप्ताह के अंदर छात्रों व शिक्षण संस्थानों की स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को प्रस्तुत करने को कहा था।
ताजा स्थिति के अनुसार डीपीआरओ, कृषि अधिकारी, डीपीओ, भूमि संरक्षण अधिकारी, बीएसए, जिविनि के अतिरिक्त एबीएसए मदनपुर, टूंडला, फिरोजाबाद, एका, जसराना आदि ने सत्यापन रिपोर्ट नहीं दी। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को उन्होंने संबंधितों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।