फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में 38 करोड़ के 93 बकाएदार चिह्नित

जिले में 38 करोड़ के 93 बकाएदार चिह्नित

Sun, 02 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिले में 38 करोड़ के 93 बकाएदार  चिह्नित
मैनपुरी। बिजली विभाग का नगरीय क्षेत्र में 65 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया है। राजस्व बढ़ाने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाकर चिह्नित 38 करोड़ के 93 बकाएदारों से वसूली करेगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग का जिले में 1.10 अरब रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया है। नगरीय क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर विभाग का 65 करोड़ रुपया बकाया है। बड़े बकाएदारों को चिह्नित करके राजस्व बढ़ाने के लिए विभाग ने 38 करोड़ के 93 बकाएदार चिह्नित किए हैं। 50 हजार से अधिक के बकाएदारों से पहले चरण में अभियान चलाकर वसूली होगी।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में भी सबसे अधिक बकाया नलकूप कनेक्शन धारकों पर चल रहा है, जबकि कुछ घरेलू कनेक्शन धारक भी 50 हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची में शामिल हैं। बड़े बकाएदारों से जेई के नेतृत्व में गठित की गई टीमें अभियान चलाकर वसूली करेंगी। सुरक्षा के लिहाज से टीमों के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग की टीमों ने आठ लाख का बिल बकाया होने पर 14 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। विभाग की टीमों ने थाना कोतवाली के गांव राधानगर, नगरिया, खरपरी, भोजपुरा, थाना औंछा के गांव चीतई, छतारी, देवपुरा, नगला रामसिंह में चेकिंग की। बिजली चोरी मिलने पर थाना कोतवाली में जगदीश चंद्र, वीरपाल सिंह, दयानंद, थाना औंछा में राजपाल सिंह, देशराज सिंह, महावीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। आठ लाख का बकाया बिल जमा नहीं होने पर 14 घरों के कनेक्शन काटकर केबल जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed